इटावा/जसवंतनगर: भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर बचाने को विशेष इंतजाम.
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
इटावा में गुरुवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।
पुष्प अर्पित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने राजीव गांधी को 'आधुनिक भारत का निर्माता' बताया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी और उन्हें सूचना तकनीकी तथा दूरसंचार क्रांति का जनक भी कहा जाता है। यादव ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार और सशक्त बनाने की पहल की थी।
पीसीसी सदस्य अरुण यादव ने राजीव गांधी के पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी चाहते थे कि पंचायती राज से जुड़ी संस्थाएं मजबूती से विकास कार्य कर सकें। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालयों की नींव रखी, और उनकी सरकार में देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था का आधुनिकीकरण और विस्तार हुआ।
