इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 130 वाहनों के किए चालान

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


जसवंतनगर पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 130 वाहनों के किए चालान 

जसवंतनगर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के निर्देशन एवं थाना प्रभारी कमल भाटी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 130 वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि एक डंपर को सीज किया गया।

पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 10 वाहन चालकों के चालान किए गए तथा एक डंपर को जब्त किया गया।

इसके अलावा फर्जी अथवा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने वाले 70 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। वहीं वाहनों में अवैध रूप से सायरन और हूटर का प्रयोग करने पर 50 चालान काटे गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अभियान में उपनिरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी, शुभम वर्मा, कृष्ण कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है।