इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने 24 क्वार्टर देशी शराब बरामद कर मामला दर्ज किया
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
जसवंतनगर में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने 24 क्वार्टर देशी शराब बरामद कर मामला दर्ज किया
जसवंतनगर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 24 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद की गई है। यह गिरफ्तारी रविवार को ग्राम कैस्त में हुई।
उपनिरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी अपनी टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल सतीशचंद्र और कांस्टेबल संजय कुमार शामिल थे, के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग व गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम कैस्त में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान, पुलिस ने दीवान सिंह पुत्र स्वर्गीय लटूरी, निवासी ग्राम कैस्त, थाना जसवंतनगर, जनपद इटावा को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से कुल 24 क्वार्टर अवैध देसी शराब मिली, जिसमें 22 क्वार्टर ग्रैंड मास्टर और 2 क्वार्टर मिस्टर जामुन ब्रांड की शराब शामिल थी।
बरामदगी के आधार पर, थाना जसवंतनगर में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 151/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की है।
गिरफ्तारी और बरामदगी की इस पूरी कार्यवाही के दौरान मानवाधिकार आयोग और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।
