इटावा/जसवंतनगर: मोंटी यादव के जन्मदिन पर फक्कड़पुरा में भव्य आयोजन, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया समारोह
चीफ एडिटर
जसवंतनगर। ब्लॉक प्रमुख मोंटी यादव के जन्मदिन के अवसर पर मोहल्ला फक्कड़पुरा में हर्षोल्लास के साथ एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना भाई ने की, जबकि आयोजन में क्षेत्र के युवाओं एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने केक काटकर मोंटी यादव का जन्मदिन मनाया और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में युवा क्रांति संगठन के कार्यकर्ताओं ने मोंटी यादव को जनता के बीच लोकप्रिय और समाजसेवा के प्रति समर्पित नेता बताते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास एवं युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।इस मौके पर मुन्ना भाई, हासिम भाई, अबकर, कादिर मुल्ला जी, सराफत हाफिज जी, शारुख सहित फक्कड़पुरा जसवंतनगर के समस्त मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साह और भाईचारे से भरा रहा। लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। अंत में सभी ने मोंटी यादव के दीर्घायु एवं सफलता की कामना की।
Tags:
इटावा

