इटावा: इटावा में महंगाई और बिजली कटौती के विरोध में सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
📍 इटावा में महंगाई और बिजली कटौती के विरोध में सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
इटावा। समाजवादी पार्टी ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों तथा बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” का नारा पूरी तरह विफल साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ाकर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। वहीं भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं और जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विधायक राघवेंद्र गौतम ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लेने तथा बिजली कटौती बंद कराने की मांग की।
इस दौरान वीरभान सिंह भदौरिया, गोपाल यादव, केपी शाक्य, सर्वेश शाक्य, हाजी शमीम अहमद, राजीव यादव, आशीष राजपूत, विक्की गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
🔥 महंगाई से जनता बेहाल
⚡ बिजली कटौती से लोग परेशान
⛽ बढ़ते पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
🚨 “जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और सरकार सो रही है” — सपा नेता


