जसवंतनगर/इटावा: सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270
मनोज कुमार, 7409103606
सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौतजसवंत नगर: क्षेत्र में चार दिन पूर्व 12 नवम्बर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए किसान की शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैस्त निवासी मुकेश कुमार (55) पुत्र चिरौंजी लाल जाटव बुधवार सुबह लगभग आठ बजे कचौरा रोड स्थित अपने खेत पर पैदल जा रहे थे। उसी दौरान जसवंत नगर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
चार दिन तक जीवन और मौत के बीच जूझने के बाद शनिवार सुबह मुकेश कुमार ने दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो बेटे—आलोक और पृत्वी—तथा एक बेटी कीर्ति को छोड़ गए हैं। वहीं उनकी वृद्ध मां फूलन श्री का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना से शोक की लहर है। परिजनों ने बाइक सवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फ़ोटो: रोते विलखते परिजन तथा फाइल फोटो
